Facebook

लड़की भागने से गुस्साए दबंगों ने विधवा को निर्वस्त्र घुमाया

सतारा। महाराष्ट्र के सतारा में पांच लोगों के खिलाफ एक दलित विधवा महिला पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दलित महिला का बेटा ऊंची जाति के एक परिवार की लड़की के साथ भाग गया था, इसके बाद उस पर यह हमला किया गया।


उप-सम्भागीय पुलिस अधिकारी एफ.एन. नायकवाडे ने बताया कि 42 वर्षीया महिला पर हमला करने के लिए देसाई परिवार के पांच सदस्यों, तीन महिलाओं व दो पुरुषों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। सतारा जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पटना तालुका के मुलगांओं गांव में मंगलवार को यह हमला हुआ। 


ग्रामीणों के मुताबिक महिला को गांव में निर्वस्त्र कर घुमाया गया और लड़की के परिवार ने उस पर हमला किया। महिला का 22 वर्षीय लड़का उनकी लड़की के साथ भाग गया था। नायकवाडे ने कहा कि हमने महिला4 का बयान दर्ज कर लिया है। हम मामले के सम्बंध में प्रत्यक्षदर्शियों व देसाई परिवार से बात करेंगे।


वैसे पुलिस अधिकारी ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की घटना से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि मैं मामले की विस्तृत जांच करूंगा। यह जांच का विषय है कि क्या वास्तव में ऐसा हुआ था। महिला अभी स्थानीय अस्पताल में भर्ती है, जहां उसे लगी चोटों के लिए उसका इलाज किया जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment

 
Copyright 2011 Mulnivasi Sangh