Facebook

अन्ना सरकार बनाएं, फिर अपना बिल पास कराएं: मायावतीी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जनलोकपाल बिल की मांग को लेकर अनशन पर बैठे अन्ना हजारे को आड़े हाथों लिया।
मायावती ने कहा कि अन्ना चुनाव जीतकर केन्द्र में सरकार बनाएं फिर जनलोकपाल बिल को पास कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ है और उस संगठन के साथ है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करता है। मायावती का कहना है कि लोकपाल बिल संविधान के अनुरूप बने, बिल ऐसा बने कि भ्रष्टाचार उन्मूलन में प्रभावी हो और आम आदमी को उस बारे में समझ में आए। बिल को केवल खानापूर्ति के लिए नहीं बनाया जाए। 

माया के मुताबिक लोकपाल में बिल में उच्च स्तर के अधिकारियों को ही रखा जाए। जबकि राज्यों में लोकायुक्त नियुक्ति मामले को राज्यों के ऊपर छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी में लोकायुक्त पहले से ही तैनात है। सिटिजन चार्टर के बदले जनहित गारंटी कानून यूपी में लागू है। बिल में सभी वर्गों को तरजीह दिया जाए उनकी पार्टी समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा कि पीएम और न्यापालिका को लोकपाल के दायरे में लाने पर जो फैसला संसद लेगी उसपर उनकी पार्टी अमल करेगी। माया की मानें तो इसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी में चूहे बिल्ली का खेल चल रहा है। इनको अन्ना के अनशन को जल्द से जल्द खत्म कराना चाहिए। रामलीला मैदान में कल हुई हुड़दंगबाजी की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस पर एक्शन लेना चाहिए। साथ ही यूपी में अन्ना के आंदोलनकारियों को चेताया। अगर वो शांति से आंदोलन करते हैं तो उनके साथ सरकार है नहीं तो कड़ाई से निपटा जाएगा। 

Source : http://khabar.ibnlive.in.com//news/58615/12/4

0 comments:

Post a Comment

 
Copyright 2011 Mulnivasi Sangh